GalaxyHindi

सऊदी अरब के बारे में 13 रोचक तथ्य और 14 कानून, Saudi Arabia in Hindi

Amazing Facts about Saudi Arabia in Hindi – सऊदी अरब के बारे में रोचक तथ्य और कानून


सऊदी अरब एक ऐसा देश, जिसके कानून पूरी दुनिया में फेमस हैं. सऊदी अरब को लोग रेत, तेल, शेख और मक्का मदीना की वजह से जानते हैं लेकिन आज हम आपको Saudi Arabia के कानून और ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जो आप हमेशा से जानना चाहते थे लेकिन कोई बता नही रहा था.
1. हाल के समय में सऊदी अरब जवान हैं यहाँ हर 4 में से 3 आदमी 35 साल से कम उम्र के हैं.
2. सेना पर खर्च करने के मामले में सऊदी दुनिया भर में चौथे स्थान पर है.
3. सऊदी अरब में काम करने वाले 80% मजदूर विदेशी हैं. ज्यादातर मजदूर तेल और गैस सेक्टर में काम करते हैं.
4. इस्लाम में दो शहरों को सबसे पवित्र माना गया है मक्का और मदीना. ये दोनो ही सऊदी अरब में स्थित है यहाँ हर साल लाखों मुसलमान हज यात्रा पर आते हैं. यहाँ गैर-मुस्लिमों को जाने की इजाजत नही हैं.
5. सऊदी अरब का कोई संविधान नही हैं. यह इस बात पर जोर देता है कि पवित्र ग्रंथ कुरान और पैगंबर मोहम्द ही उनके संविधान हैं. दरअसल यह देश शरियत कानून के मुताबिक चलता हैं.
6. सऊदी अरब़ दुनिया का आखिरी ऐसा देश हैं, जिसने महिलाओ को वोट डालने की आजादी दी.
7. सऊदी अरब़ का 95% हिस्सा रेगिस्तान है यहाँ पानी बहुत ही कीमती चीज है पूरे देश में 1 भी नदी या झील नही हैं. यह देश समुंद्र के पानी को भी पीने लायक बना लेता हैं.
8. आपको हैरानी नही होनी चाहिए अगर मैं कहूँ कि यहाँ पानी से सस्ता तेल मिलता हैं. जी हाँ, यहाँ पानी बेश्क कम है लेकिन तेल दुनिया में सबसे ज्यादा यही प्रोड्यूस होता हैं.
9. सऊदी अरब के आम लोग हर रोज लगभग 8 डाॅलर सिगरेट पर खर्च करते हैं.
10. सऊदी अरब़ का रियाद ऊंट बाजार दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट बाजार है यहाँ हर रोज लगभग 100 ऊंट बिकते हैं.
11. सऊदी अरब़ मौत की सजा देने वाले देशों में नंबर 4 पर है यहाँ तलवार से गर्दन काटकर मौत देने की सजा सबसे आम है लेकिन हाल के समय में तलवारबाजों की कमी हो गई हैं तो देश किसी दूसरे तरीके पर विचार कर रहा हैं.
12. 2012 तक, सऊदी अरब में ऐसा था कि महिलाओं के सामान वाली दुकान पर भी पुरूष ही काम करते थे. लेकिन फिलहाल ऐसा नही हैं.
13. 2018 तक, दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत अतुलनीय किंगडम टाॅवर सऊदी अरब में बनकर तैयार हो जाएगी. यह एक किलोमीटर से भी ऊंची (3280 मीटर) होगी. इसे बनाने में 1.23 अरब डॉलर का खर्चा आएगा.

सऊदी अरब के 14 कानून

1. सऊदी अरब में महिलाओं को हिजाब में रहना पड़ता है इसके बावजूद भी यहाँ सबसे ज्यादा रेप होते हैं. इसके लिए यहाँ का कानून जिम्मेदार है यहाँ तब तक रेप की सजा नही मिलेगी जब तक उसके 4 चश्मदीद गवाह ना हों.
2. सऊदी अरब में महिलाएं गैर मर्दों से नही मिल सकती और जब भी किसी पब्लिक प्लेस पर जाती है तो उसके साथ परिवार का एक पुरूष भी होना चाहिए. ये कानून सख्ती से लागू किया जाता हैं.
3. सऊदी अरब दुनिया के उन चुनिंदा देशो में से है जहाँ महिलाओ के पहनावे पर खास पाबंदी हैं यहाँ घर से बाहर निकलने पर महिलाओं के केवल हाथ और आँख दिखनी चाहिए.
4. सऊदी अरब में पार्न देखने पर सख्त पाबंदी है अगर ऐसा करते पकड़े गए तो समझ लेना आप गए.
5. सऊदी अरब़ में आप साॅस वाला सैंडविच नही खा सकते. और यहाँ सूअर के माँस पर भी बैन हैं.
6. सऊदी अरब में आप वैलेंटाइन डे नही मना सकते. इस दिन के आस-पास पूरे हफ्तें दुकानदार अपनी दुकान पर दिल के आकार की चीजें भी नही रख सकता.
7. सऊदी अरब़ में सिनेमा बैन हैं यहाँ के बहुत से लोग दूसरे देश में सिर्फ इसलिए जाते है ताकि फिल्म देख सके.
8. सऊदी अरब़ अकेला ऐसा देश है जहाँ महिलाएं ड्राइविंग के लिए तरसती हैं यहाँ की महिलाएँ जहाज तो उड़ा सकती है लेकिन गाड़ी नही चला सकती.
9. सऊदी अरब़ में समलैगिंग संबंध नही बना सकते ऐसा करने पर मौत की सजा दी जाती हैं.
10. किसी की संपति को आग लगाने पर जैसे घर जलाना आदि पर सिर्फ एक ही सजा है मौत.
11. सऊदी अरब़ में जादू और टोने पर पूरी तरह से बैन हैं. यहाँ कि एक स्पेशल पुलिस यूनिट तो केवल जादूगरों को पकड़ने का काम करती हैं. ऐसा करने पर सीधा गला काट दिया जाता हैं.
12. सऊदी अरब शायद दुनिया का वह देश है जहां पर महिलाओं को बैंक अकाउंट तक खोलने के लिए अपने पति से इजाजत लेनी पड़ती है। अगर वह अपने पति से इजाजत नहीं लेती तो फिर उन्‍हें इसकी मंजूरी ही नहीं मिलेगी.
13. सऊदी अरब़ के ऊपर से जो जहाज गुजरेगा उसमें शराब नही मिल सकती. हैरानी कि बात तो ये है कि पूरी दुनिया इस कानून को मानती हैं.
14. सऊदी अरब में गैर-मुस्लिम लोगो को नागरिकता नही मिलती. यहाँ कोई गैर-मुस्लिम अपनी पूजा पद्धति भी नही अपना सकता.
नीचे हमारी Related Posts पढ़ना न भूलें. आते रहा करो यार…

loading...

No comments:

loading...
Powered by Blogger.